अनूपपुर: एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित
जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह" का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे की कुरीति को जड़ से समाप्त करना जरूरी है। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर ने युवाओं से नशे से दूर रहने कहा।