गुमला: आंधी-तूफान और बारिश से दो गरीब किसानों का घर ध्वस्त, मुखिया ने मुआवजे का दिलाया भरोसा
Gumla, Gumla | Apr 7, 2026 तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने बृंदा पंचायत में भारी तबाही मचाई। पंचायत के कोयनारा नदी टोली में दो गरीब किसानों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी वार्ड सदस्य फूलों देवी ने बृंदा पंचायत की मुखिया सत्यावती देवी को दी। सूचना पर मुखिया मंगलवार की दोपहर कोयनारा नदी टोली पहुंची।