बोकारो सेक्टर-4 में अधिवक्ता दिवाकर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई राकेश मिश्रा पर 2023 में जानलेवा हमला किया गया था और हमलावरों ने उन्हें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि घटना एक दुर्घटना लगे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उनकी जान तो बच गई, लेकिन वह आज भी इलाजरत हैं।