बागपत: आर्य समाज मंदिर टटीरी में सब इंस्पेक्टर बनने पर विमल जिंदल को किया सम्मानित
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2024 आर्य समाज के प्रधान श्रीपाल आर्य ने कहा कि जीवन भर आर्य समाज के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए अपने पद पर ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हुए परिवार एवं कस्बे का नाम रोशन करना है। संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि परिवार के संस्कारों और कड़ी मेहनत से विमल जिंदल ने यह मुकाम प्राप्त किया है। आर्य समाज की ओर से सब इंस्पेक्टर बनने पर विमल जिंदल को सम्मानित किया।