बागपत: नयागांव के रजवाहे के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक मामूली रूप से हुआ चोटिल
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2024 बागपत शहर निवासी अरुण शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर टटीरी से बागपत लौट रहा था। जब वह नयागांव के रजवाहे के निकट पहुंचे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह मामूली रूप से चोटिल हो गया। उधर, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि उपरोक्त मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत करने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।