बागपत: सरूरपुर कलां में गली से गुजरते समय युवक पर ईंट से प्रहार करने के मामले में पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2024 कोतवाली एसआइ कृपेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपित कपिल को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध दो मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपित को बागपत अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। बता दें कि सरूरपुर कलां गांव निवासी कल्लू गत 28 मार्च की देर शाम गली से गुजर रहे थे। आरोप है कि गांव के युवक कपिल ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से उन पर प्रहार किया।