बागपत: मवीकलां गांव में अलीपुर बांध के निकट एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2024 मवीकलां गांव में 22 वर्षीय सलमान कार चालक है। वह शनिवार देर शाम घर से घूमने के लिए निकले थे। अलीपुर बांध के निकट बाइक सवार दो-तीन बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर युवक के शव को उठाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने हंगामा किया।