अम्बाला: अंबाला: अस्पतालों में गंदगी पर भड़कीं हेल्थ डायरेक्टर, कोरोना तैयारियों का जायजा लेने पहुंची
Ambala, Ambala | May 31, 2025 अंबाला में कोरोना को लेकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू) हरियाणा की डायरेक्टर डॉक्टर वंदना मोहन ने शनिवार को अंबाला सिटी और कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दोनों जगह अस्पतालों का निरीक्षण किया।