कन्नौज: जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को अयोजित मिशन आयुष्मान भव अभियान से 1015 मरीज हुए लाभान्वित - सीएमओ
कन्नौज जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिशन आयुष्मान भव का आयोजन हुआ। रविवार को अयोजित मिशन में स्वास्थ्य शिविर भी लगे। सीएमओ डॉ विनोद कुमार ने निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है। सीएमओ ने बताया इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1015 मरीज पहुंचे थे जिनको स्वास्थ सेवाओं का लाभ दिया गया।