नगड़ी: धुर्वा में बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया
Nagri, Ranchi | Jun 5, 2026 धुर्वा में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जिसे संतुलित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है।