बक्सर: इजरी श्रीराम गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध
Buxar, Buxar | Dec 22, 2024 सदर प्रखंड के इजरी श्रीराम गांव में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके घर के ऊपर से गुजर रहे धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस लाईन के पास इटाढ़ी-बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम होने से यातायात बाधित हो गया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।