बक्सर: जिले में धान खरीद का नया लक्ष्य तय, 1 लाख 63 हजार 799 एमटी धान की होगी खरीद
Buxar, Buxar | Dec 22, 2024 15 नवंबर से जिले में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। हालांकि धान खरीद की रफ्तार बाढ़ नहीं रही है। इसी बीच धान खरीद का नया लक्ष्य तय किया गया है। रविवार को दोपहर 3 बजे जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम ने बताया कि 1 लाख 63 हजार 799 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष कुछ कम खरीद हुई थी उसके अनुसार टार्गेट को थोड़ा कम किया गया है।