बक्सर: कोर्ट द्वारा जारी वारंट एवं एसपी के निर्देश के आलोक में जिले में अभियान चलाकर फरार आरोपियों के घर चस्पा किए गए इश्तेहार
Buxar, Buxar | Dec 22, 2024 बक्सर जिले के विभिन्न कांडों मे वर्षों से फरार चल रहे दर्जनो आरोपितो के घर पहुंचकर शनिवार को पुलिस द्वारा इश्तेहार चस्पाए गए. यह अभियान कोर्ट द्वारा जारी वारंट एवं पुलिस कप्तान शुभम आर्य के निर्देश पर चलाए गए. विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई जिले के सभी थाना की पुलिस द्वारा की गई. इस क्रम मे औद्योगिक थाना क्षेत्र में 22 के साथ ही अन्य थानो मे कार्रवाई की है.