बक्सर: विभिन्न मामलों में नामजद आरोपी को सरीमपुर से यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Dec 22, 2024 विभिन्न कांडों में फरार चल रहा एक आरोपी को शनिवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस के सहयोग से उतर प्रदेश के हरदोई के कोतवाली पुलिस द्वारा सारिमपुर स्थित घर से किया गया है. गिरफ्तार आरोपित राजू पांडेय बतलाया गया है. इसके बाद उतर प्रदेश की पुलिस उसे अपने साथ लेकर शनिवार को देर शाम चली गई.