भोगांव: भोगांव क्षेत्र में संपत्ति के विवाद को लेकर हुई मारपीट, महिला ने एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास के निवासी फूलमती पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया की संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसके ही परिवार के लोग मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला का कहना है कि मैं अपनी संपत्ति में से अपने दो बेटियों के सिवा किसी और को संपत्ति नहीं देना चाहती है।