शामली: शामली में मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | Jun 5, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शामली जिला मुख्यालय समेत जनपद के विभिन्न कस्बा क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।