फिरोज़ाबाद: शंकरपुर की घटना में नशे में मकान मालिक ने पुताई मजदूर को दिया धक्का, 9 दिन बाद हुई मौत, दो बेटियां हुईं अनाथ
थाना बसइमोहम्मदपुर क्षेत्र शंकरपुर निवासी पुताई मजदूर जितेंद्र (33) को मकान मालिक मनीराम ने 30 अक्टूबर को शराब के नशे में सीढ़ी से धक्का दे दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किए जाने के बाद नौ दिन के उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात 10 बजे करीब उसकी मौत हो गई। जितेंद्र अपने परिवार में सबसे छोटा था।