बेल्थरा रोड: तहसील सभागार में आंदोलनकारी अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम की वार्ता के बाद आंदोलन हुआ स्थगित, मंगलवार से चलेगा कोर्ट
करीब 32 दिन से चल रहे आंदोलन को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम निशांत उपाध्याय, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला की लंबी वार्ता हुई। जो दोपहर 3 बजे तक चला। करीब तीन घंटे तक चले वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी जमकर भड़ास निकाली। जिसके उपरांत एसडीएम निशांत उपाध्याय द्वारा मिले आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।