बेल्थरा रोड: मात महारानी मंदिर से लौट रहे बलेनो कार के शीशे में गर्दन दबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह स्थित मात महारानी मन्दिर से पूजकर लौट रहे कार के शीशे में गर्दन फंसने से रेयांश ठाकुर उर्फ कान्हा (डेढ़ वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की है। मंगलवार दोपहर 3 बजे तक मृतक के घर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि चरण शोभा दुकान के संचालक एवं चकिया गांव निवासी रवि ठाकुर ने नया बलेनो कार खरीदा था।