बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के लेखपालों ने वेतन के लिए सौंपा ज्ञापन, होली पूर्व वेतन न मिलने से बढ़ी नाराजगी
बेल्थरारोड तहसील के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को दोपहर 3 बजे तहसील में पहुंचकर समय से वेतन के लिए एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसील संघ अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपालों ने होली से पूर्व वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई और तहसील के राजस्व बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस मौके पर मंत्री आयुष करण मौर्य, आलोक पांडे समेत अनेक लेखपाल मौजूद रहे।