हज़ारीबाग: बड़ा बाज़ार स्थित जैन भवन में हुआ अष्टमूलगुण संस्कार समारोह का आयोजन
हजारीबाग दिगम्बर जैन पंचायत द्वारा स्थानीय जैन भवन बड़ा बाजार में परम पूज्य वाक्केशरी आचार्य 108 श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रज्ञान सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 प्रसिद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में अष्टमूलगुण संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया।