हज़ारीबाग: हजारीबाग में बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ की मास मीटिंग का आयोजन
रविवार दोपहर 3:00 बजे स्थानीय पैराडाइस रिसॉर्ट में बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलॉइज यूनियन झारखंड स्टेट की हजारीबाग अंचल के सभी शाखों में कार्यरत कर्मियों की एक आम सभा जीसी सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आम सभा में 250 से ऊपर सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें महिला सदस्यों की भी काफी अच्छी संख्या में उपस्थिति थी।