हज़ारीबाग: हजारीबाग़ पुलिस ने जगोड़िह जंगल में 5 एकड़ वन भूमि पर लगी अफीम पोस्ता की अवैध फसल को किया नष्ट
हज़ारीबाग़ ज़िले के चौपारण थाना क्षेत्र के जगोडीह जंगल में पुअनि अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी,चौपारण थाना के सशस्त्र बल तथा वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ संयुक्त छापेमारी कर लगभग 5 एकड़ वन भूमि पर लगे अवैध अफीम पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया । अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।