श्री गंगानगर: सिविल लाइन में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने एडिशनल एसपी शर्मा का किया सम्मान
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 24, 2026
श्रीगंगानगर। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) रघुवीर शर्मा के बीकानेर स्थानांतरण होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन रविवार को शाम 4:00 बजे किया गया। सिविल लाईन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समाज की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।