बालाघाट: संदिग्ध मौत से कोहराम, मासूम बेटी से छिना माँ का साया, 6 घंटे तक गूंजता रहा आक्रोश, फिर हुआ पीएम
ग्रामीण थाना नवेगांव के ग्राम नवेगांव में एक नवविवाहिता की मौत ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया। 26 वर्षीय प्रशांति उर्फ मोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जिला अस्पताल में दर्द, आक्रोश और हंगामे का मंजर एक साथ देखने को मिला। सबसे ज्यादा झकझोर देने वाली बात यह रही कि इस घटना में एक साल की मासूम बेटी के सिर से हमेशा के लिए माँ का साया