कुरूद: ग्राम छाती में मखाना खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी, महिला समूहों की बड़ी भागीदारी
ग्राम छाती में मखाना खेती का निरीक्षण करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। जिले में 80 हेक्टेयर में मखाना खेती हो रही है, और 100 एकड़ में विस्तार की तैयारी है। वैज्ञानिक प्रशिक्षण से उत्पादन बढ़ाने पर फोकस।