दक्षिण थाना पुलिस ने थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम साढ़े चार बजे करीब 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति-व्यवस्था भंग करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारामें चालान कर नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जानकारी थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह ने दी।