नवाबगंज: देवा क्षेत्र में सिद्धेश्वर मंदिर के पास बाइक की घोड़े से टक्कर, पति-पत्नी और बच्चा घायल, अस्पताल में भर्ती
देवा थाना क्षेत्र में गुरुवार करीब 2 बजे सिद्धेश्वर मंदिर के पास एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल हो गए। उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक घोड़े से टकरा गई। घायलों की पहचान सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र निवासी रोहित सिंह, उनकी पत्नी रूबी सिंह और डेढ़ वर्षीय बेटे आरुष के रूप में हुई है।