सूरजपुर: रायपुर में इलाज के दौरान विश्रामपुर क्षेत्र की झुलसी छात्रा की मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परिजनों से की मुलाकात
रायपुर में इलाज के दौरान 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर क्षेत्र में भड़गांव मुख्य मार्ग किनारे गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली छात्रा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर भेज दिया।