छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
छीपाबड़ौद (बारां)। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ व जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा के आदेशानुसार क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी छीपाबड़ौद को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गय