महागामा: महागामा में रसोई गैस के लिए हाहाकार, शबनम गैस एजेंसी पर लाभार्थियों की लगी लंबी कतार
महागामा में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा है। घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों संकट से गुजर रही है। लगातार बढ़ती मांग और कमजोर वितरण तंत्र के चलते लंबित बुकिंग का आंकड़ा हजारों तक पहुंच गया है। शबनम गैस एजेंसी कार्यालय महागामा के बाहर सुबह से ही लाभार्थियों की लंबी कतारें लग रही है। कड़ी धूप में पुरुष एवं महिलाएं घंटों अपनी बारी का इंतजार में हैं।