मंडी: DCC मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा ने गांव कलोथर में सोमवार को चलाया जनसंपर्क अभियान
Mandi, Mandi | Mar 4, 2024 डीसीसी मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कलोथर गांव में सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है और सरकार एक समान विकास के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है। दीपक शर्मा ने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन के संज्ञान में लाएंगे और उनको सुलझाने का हर संभव प्रयास करेंगे।