मंडी: ऐतिहासिक घंटाघर के धरातल में नगर निगम ने खोला “मांडव बुक कैफे”
Mandi, Mandi | Mar 4, 2024 नगर निगम मंडी ने शहर के बीचों बीच स्थित ऐतिहासिक घंटाघर की धरातल पर मांडव बुक कैफे के नाम से एक पुस्तकालय खोला है। आज नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट और डिप्टी मेयर माधुरी कपूर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम के कमिश्नर एचएस राणा भी इस मौके पर मौजूद रहे। मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि शहर के लोग विशेषकर बुजुर्गों की मांग पर इस पुस्तकालय को खोला गया है।