मंडी: एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बागी विधायकों पर कसा तंज कहा- गद्दारी किसने की प्रदेश की जनता सब जानती
Mandi, Mandi | Mar 4, 2024 एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गद्दारी किसने की प्रदेश की जनता सब जानती है, उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से टिकट मिला चुनाव लड़ा,उसी पार्टी से गद्दारी करना बागी विधायकों को महंगा पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया है