मंडी: हिमाचल प्रदेश में नहीं है किसी भी प्रकार की राजनीतिक अस्थिरता का माहौल: आकाश शर्मा, मुख्य प्रवक्ता मंडी संसदीय क्षेत्र
Mandi, Mandi | Mar 4, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आकाश शर्मा ने सोमवार को मंडी जिला मुख्यालय में कहा कि प्रदेश के लोगों पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार को बनाया है। वर्तमान में पार्टी के अंदर कुछ मतभेद पैदा होने के बाद सभी परिस्थितियों को काबू कर दिया गया है। सूबे की सरकार पूरी तरह से स्थिर है और लोगों की सेवा करते हुए अपना कार्यालय पूरा करेगी।