बाह: फरेरा के पास गिट्टी से लदे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बाह-आगरा रोड स्थित फरेरा नाका के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिट्टी से लदे एक डंपर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान विजयपाल (35) पुत्र ध्रुव सिंह निवासी गांव अशुआ, थाना शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई ह