महनार: महनार में अनुमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, पहले मुकाबले में महनार विजयी
महनार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में महनार अनुमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बुधवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजापाकर विधायक महेंद्र राम ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला देसरी और महनार की टीम के बीच खेला गया, जिसमें महनार की टीम जीती