वाड्रफनगर: वाड्रफनगर पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाड्रफनगर बुधवार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसडीहा में सूने मकान में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संदीप कुमार गहरवरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लगभग 44,500 रुपये कीमत की चोरी हुआ था