समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला डढ़िया बेलार गांव के वार्ड संख्या 13 का है, जहां भगेरन पासवान के पुत्र नीतिश कुमार का शव सोमवार सुबह एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।बताया जा रहा है कि नीतिश कुमार ट्रक पर खलासी का काम करता था।