नावकोठी: प्रचंड गर्मी के मद्देनजर डीएम बेगूसराय का आदेश,नावकोठी प्रखंड के सभी निजी स्कूल के संचालन में समय का किया गया बदलाव
नावकोठी प्रखंड के सभी निजी विद्यालय के संचालन के समय में बदलाव का दिशा निर्देश जारी किया है। डीएम बेगूसराय एवं डीईओ बेगूसराय के संयुक्त आदेश के आलोक में प्रखंड के सभी निजी विद्यालय के प्राचार्य को आदेश के अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। बीईओ राजेंद्र पांडे ने इस आदेश के आलोक में विद्यालय का संचालन पूर्वाहन 6:30 बजे से 11 बजे तक करने को कहा है।