नावकोठी: नावकोठी काली मंदिर प्रांगण में निर्मित अतिथिशाला में फर्नीचर एवं अन्य उपस्कर देने की मांग,मुखिया ने दिया आश्वासन
नावकोठी काली मंदिर के अतिथिशाला में फर्नीचर एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति के शिष्टमण्डल ने स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार को मांग पत्र सौंपा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सनोज कुमार,उपाध्यक्ष तरुण कुमार सचिव कुमोद कुमार सिंह सहित अन्य ने बताया कि मां काली मंदिर क्षेत्र का धरोहर है, यहां अतिथिशाला एवं सामुदायिक भवन में फर्नीचर उपस्कर की जरूरत है।