जांजगीर-चांपा जिले के उप थाना नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी में नाली निर्माण और जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। गांव की एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, धमकी, मारपीट और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।