इटावा: जनपद में बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, निदान की मांग की
Etawah, Etawah | Jun 18, 2025 बिजली की गम्भीर समस्याओं से जूझ रहे लोगों के हित में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार दोपहर 11 बजे जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष राशिद खान के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ को एक ज्ञापन सौंपाकर समस्या के निदान की मांग की। ज्ञापन देने वालों मेंपल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, सजंय दोहरे, वाचस्पति द्विवेदी, अविनाश थे