इटावा: सदर इलाके में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल आम जनमानस एवं बेजुबान पशु-पक्षियों को देर शाम शुरू हुई बारिश ने पहुंचाई राहत
Etawah, Etawah | Jun 17, 2025 उमस भरी गर्मी से बेहाल आम जनमानस के साथ पशुओं पक्षियों को मंगलवार शाम 6 बजे शुरू बारिश से राहत मिली। सुबह से धूप की तल्खी में तो कमी थी लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन रहे। आज अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में कमी आई है। यह वारिश कृषि में धान की फसल और अन्य फसलों की तैयारी में जुटे किसानों के लिए सोने पर सुहागा है।