तमकुही राज: निर्वाचन कार्य के लिए विशेष आदेश, 25 नवंबर को सभी स्कूल खुलेंगे, शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी
कुशीनगर में 25 नवंबर को सभी विद्यालय खुले रहेंगे, लेकिन बच्चों की छुट्टी रहेगी। यह निर्णय निर्वाचन कार्य के लिए लिया गया है। इस दिन बीएलओ और सभी शिक्षक विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और सिर के तहत फॉर्म संकलन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करेंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही पर कार्यवाही होगी।