परसिया: जनपद पंचायत ने 31 साल सेवा देने वाले सचिव धर्माजी पवार और सागर शाह को विदाई दी
ग्राम पंचायतों को अपने जीवन के 31 साल देकर दो सचिव सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होने पर सचिव धर्माजी पवार और सागर शाह को गुरुवार को चार बजे आयोजित समारोह में विदाई दी गई। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में इनके कार्यशैली को याद किया गया।जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जमील खान, सीईओ वर्षा झारिया आदि ने सम्मान किया।