पट्टी: सराय रजई गांव के युवक की बाइक सियार से टकराई, युवक घायल
पट्टी तहसील क्षेत्र के संदीप कुमार निवासी सराय रजई बाइक के सामने सियार टकराने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोटे आ गई। सूचना पर पहुंची परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी में लाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना शुक्रवार की सुबह 7:40 की बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब वह जरूरी काम कर घर आरहा था।