पट्टी: बहुता गांव में करंट लगने से वृद्ध झुलस गए, अस्पताल में चल रहा इलाज
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी सबीर बेगम गुरुवार की शाम करीब 5.45 बजे अपने दरवाजे पर कुछ जरूरी काम निपट रही थी। इस दौरान दरवाजे से होकर गुजरे खुले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।