सोनकच्छ: पीपलरावा क्षेत्र में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, फिरौती लेकर वाहन लौटाते थे, कमलापुर पुलिस ने किया खुलासा
पीपलरावा थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कमलापुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले दोपहिया वाहन चोरी करते थे और बाद में वाहन मालिकों से फिरौती के नाम पर रुपये वसूलकर बाइक वापस करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो लड़के कुमारिया बनवीर व एक लकड़ा बावड़िया का बताया जा रहा है।