बसंतपुर: बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का हुआ समापन, कुल 465 आवेदन में 299 का निष्पादन
बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का समापन गुरुवार को किया गया. जहां इस तीन दिनों के भीतर सबसे अधिक स्वास्थ्य के मामले आए लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया और चिकित्सीय परामर्श के बाद निःशुल्क दवाएं भी ली. वही इसके अलावे सामाजिक सुरक्षा को लेकर आवेदन प्राप्त हुए, आधार कार्ड में नाम और पता के साथ साथ जन्मतिथि सुधारने क